टीआरपी डेस्क

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-आपका दिनआत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। परिवार में बड़ों का खास ध्यान रखें। पढ़ाई पर ध्यान दें और घर में मंगलकार्य होने के योग हैं।

वृष-बेवजह की बातों से परेशान रहेंगे। आप जिस चीज की चिंता कर रहे हो, उसकी चिंता की आपको जरूरत नहीं। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आपको कोई जर सता रहा है और आप इससे परेशान हो। आपको परिवार का साथ मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

कर्क-आज का दिन आपका हंसी-खुशी और तनाव मुक्त बीतेगा। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

सिंह-आप जिस तनाव से परेशान हो रहे हैं, उसे भूलकर दिमाग को शांत रखें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

See also  Horoscope 10 December 2024 : इस राशि के लोगों की बिजनेस में रुकी हुए डील हो सकती है फाइनल, जानें क्या कहते है आपके सितारें

कन्या-किसी से बात करते हुए अपनी बात को सोच-समझकर बोलें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

तुला-आपका मन परेशान रहेगा। तनाव और नेगेटिव बातों से बचें और सकारात्मक लोगों के बीच रहें। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

धनु-आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

वृश्चिक-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा।

See also  Horoscope 14 March 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

कुंभ-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। माता का सान्निध्य मिलेगा।

मीन -धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्म संयत रहें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबारी कार्यों में कठिनाई आ सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।