Cricket Big Breaking- क्वालिफायर मुकाबलों में हार गई वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से आउट
FILE PHOTO

टीआरपी डेस्क

पहला मौका है जब वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज भारत में आयोजित हो रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वलिफाई नहीं कर सकी है। इस टीम ने वनडे वर्ल्ड कप के शुरुआती दो सीजन के खिताब जीते हैं। टीम को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट से हराया।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए। जीत के लिए जरूरी रन स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

See also  Team India will not play in Asia Cup: एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, भारत सरकार के लगातार संपर्क में है BCCI