कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को हाथी के बच्चे का शव मिला है। आज सुबह खेत पर काम करने जा रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि, प्रसव के दौरान हाथी के बच्चे की मौत हुई है। फिलहाल पशु चिकित्सा की मदद से आगे की कार्यवाही की जा रही है। हाथी के बच्चे का शव जिले के चचिया गांव के पास मिला। बता दें कि, जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 40 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहे हैं।
यहां मिला हाथी के बच्चे का शव, प्रसव के दौरान हुई मौत


