Share Market :
Share Market

Stock Market Closing: शेयर मार्केट (Share Market) में आज मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं। इसके अलावा आज मार्केट में मेटल शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्टॉक भी ऑल टाइम हाई को टच कर गया, जिसके बाद स्टॉक में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली।

आज की बढ़त के बाद में सेंसेक्स 63.72 अंक यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 65,344.17 के लेवल पर क्लोज हुआ है। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 24.10 (0.12%) अंकों की मजबूती के साथ 19,355.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान एचसीएल टेक के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट जबकि टाटा स्टील के शेयरों में 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

See also  Share Market : क्या महावीर जयंती पर आज खुला है बाजार? जानें...