भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने छह कलेक्टर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों के तबादले कर उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कल देर रात्रि जारी आदेश के तहत संदीप कुमार माकिन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का तबादला कर उन्हें दतिया का नया कलेक्टर बनाया गया। दतिया कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर के कलेक्टर का दायित्व सौपा गया है। अवधेश शर्मा अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश शासन को टीकमगढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को अशोकनगर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौपी गयी है।

उमा महेश्वरी आर कलेक्टर अशोकनगर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन बनाया गया। शिवम वर्मा कलेक्टर श्योपुर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आगरमालवा का नया कलेक्टर बनाया गया है। कैलाश वानखेड़े कलेक्टर आगरमालवा को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन का दायित्व सौपा गया है। इसी प्रकार अभय अरविंद बेडेकर अपर कलेक्टर इंदौर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

See also  MP Election 2023 : सुबह से 230 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक 21.83 प्रतिशत हुआ मतदान