काठमांडू : नेपाल के सोलुखुभु से काठमांडू जा रहा एक हेलीकॉप्टर लापता होने के बाद क्रैश हो गया। आज सुबह करीब 10 बजे नेपाल में एक हेलीकॉप्टर गायब हुआ जिसके बाद अभी हेलिकॉप्टर का मलबा बरामद हुआ है। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। जिसमें पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक शव की अभी भी तलाश जारी है। कोशी प्रांत पुलिस के डीआइजी राजेश नाथ बस्तोला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि ग्रामीणों ने पांच शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना भाकंजे गांव के लामजुरा स्थित चिहानडंडा के रहने वाले लोगों ने दी। स्थानीय निकाय के उपाध्यक्ष न्वांग ल्हाकपा शेरपा ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी।

See also  Venkaiah Naidu Corona Positive : देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को हुआ कोरोना, हुए होम क्वारंटीन