रायपुर : भाजपा युवा मोर्चा सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनीष साहू के अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनीष ने रायपुर के टिकरापारा थाने में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने उसे रोक लिया।

दरअसल टिकरापारा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरण के आरोप में हर्षवर्धन शर्मा को थाने में बैठाया था। पूछताछ और जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि हर्षवर्धन पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जिसके बाद मामला संदिग्ध होने के बावजूद भी हर्षवर्धन शर्मा को छोड़ दिया गया है। जिसके बाद भाजयुमो के अध्‍यक्ष मनीष ने इसका विरोध किया और न्याय के लिए थाने पहुंच गए। जिसके बाद मनीष ने देर रात थाने में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर खुदकुशी की कोशिश की।

जानें क्या है पूरा मामल
जानकारी के अनुसार मनीष के दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना 13 जुलाई की रात की है। मनीष द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसका अपहरण कर फार्म हाउस ले जाकर मारपीट की गई और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मनीष ने पैसे देने के बहाने फार्म हाउस से बाहर ले जाने को कहा और कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

See also  कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को माओवादियों का समर्थन, ज़ारी किया प्रेस नोट

मनीष साहू ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसके अनुसार आरोपित हर्षवर्धन शर्मा उसका पूर्व परिचित है। 13 जुलाई की रात को लगभग 12.30 बजे हर्षवर्धन ने मनीष को कहा कि चलो चाय पीने के लिए जाएंगे। वह कार से धरम नगर चौक आया। उसे देखकर मनीष उसकी कार के पास गया और उससे बात करने लगा।

बात-बात में ही हर्षवर्धन ने मनीष का हाथ खींचकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया और अनुपम नगर स्थित अपने फार्म हाउस में ले गया। वहां हर्षवर्धन के अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उन युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। सुबह छह बजे तक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा।

उन्होंने पांच लाख रुपये मांगेए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मनीष ने अपनी जान बचाने के लिए बोला कि पैसे लेने के लिए पचपेड़ी नाका चलना होगा। हर्षवर्धन उसकी बात मान गया और कार में बैठाकर पचपेड़ी नाका से भाठागांव तक तीन राउंड आना.जाना किया।

See also  GST Took Action After ED - हाई प्रोफइल क्लब और वाइन शॉप में GST की रेड

इस बीच धमकी देता रहा कि पैसे नहीं देने पर जान से मार दूंगा। सुबह सात बजे पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे मनीष कार का गेट खोलकर कूद गया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजन और पुलिस को दी। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुरानी बस्ती सीएसपी सुरेश ध्रुव ने बताया कि मनीष की रिपोर्ट के बाद मामले की जांच शुरू की गई।