रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसके बाद प्रदेश में लगातार 2 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना है।वहीं, शहर के अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंगेली, मोहला-मानपुर, कांकेर, गरियाबांद, बलौदाबाजार और बालोद समेत प्रदेश के कई जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई है। मानसून में लगा ब्रेक हटने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आने वाले दिनों में लगातार बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट होगी।

प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से बिलासपुर संभाग के जिले और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले में रहने की सम्भावना है।

See also  Medanta multi-specialty hospital: छत्तीसगढ़ में खुलेगा मेदांता का मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली में सीएम साय से मुलाकात में डॉ. नरेश त्रेहन ने दिया प्रस्ताव