CG Vidhansabha Monsoon Session /रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सत्र के दौरन हंगामे के आसार है। विधानसभा में आज विपक्ष सदन में नग्न प्रदर्शन का मुद्दा उठाएगी। बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने की करेगी मांग भी विपक्ष करेगा। बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के खिलाफ 109 पन्ने का आरोप पत्र तैयार किया है। आज विधानसभा में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे।

सीएम बघेल पेश करेंगेअनुपूरक बजट
CM भूपेश बघेल आज सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके अलावा नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप लघु वनोपज सहकारी समिति अनिमितता को लेकर ध्यान आकर्षण और मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले सड़कों की जर्जर स्थिति पर ध्यान आकर्षण पेश कर सकते हैं।

वहीं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने लघु वनोपज सहकारी समिति अनियमितता को लेकर ध्यानाकर्षण लगाया है। साथ ही मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सड़कों की जर्जर स्थिति ध्यानाकर्षण लगाया है।

See also  World Sight Day 2021 : अंधत्व के शिकार 93% लोगो की बचाई जा सकती है आंखों की रौशनी

इसके अलावा मंत्री रवींद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल पत्रों को पटल पर रखेंगे। राज्यपाल की अनुमति प्राप्त विधेयकों की सूचना भी पटल पर रखी जाएगी।

बता दें कि विधानसभा का मानसून सत्र की शुरुआत कल से हो चुकी है। सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।