रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्कूल बस और ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस घटना में ड्राइवर समेत 22 बच्चों के घायल होने खबर है। घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बस चालक कई घंटों तक स्टीयरिंग में ही फंसा रहा। वहीं घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है।

जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ, जब स्कूल बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। घायल बच्चों कीस्थिति अभी सामान्य बतायी जा रही है। हालांकि डाक्टरों ने अभी बच्चों को निगरानी में रखने को कहा है। मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस कर रही है मामले पर की जांच की जा रही है। पिछले महीने दो बस हादसों घरघोड़ा क्षेत्र में हो चुके हैं। बस हादसे की महीने भर की यह तीसरी बड़ी घटना हुई है।

See also  CGPSC BREAKING : CGPSC-2021 के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इतना गया Cut-Off