टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आलस्य की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन का सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कर्ज लेने या किसी को देने में सचेत रहें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।

See also  Horoscope 20 July 2022 : इन राशियों के लोगों को बहुत बचकर समय पार करने की जरूरत, पढ़े मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

कर्क राशि- व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ में वृद्धि होगी। बातचीत में सौम्यता बनाये रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक उलझने रहेंगी। कुछ मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

See also  Horoscope 19 April 2025 : इस राशि के लोगों को निवेश के मिलेंगे कई सुनहरे अवसर, पढ़ें अपना राशिफल

तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

See also  Horoscope 23 May 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में अफसरों का मिलेगा सहयोग, जानें क्या कहते है आपके सितारे

मकर राशि- कारोबार में वृद्धि होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। भवन सुख वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। रुके हुए काम बनेंगे। अनावश्यक तनाव से बचें।

मीन राशि- मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े भाई या बहन से धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।