कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल यहां एक किसान और दो भैंस हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुुंची और जांच में जुट गई है। यह घटना ग्राम नवागांव की है। मामला दशरंगपुर चौकी थाना पिपरिया क्षेत्र का है।

बताया जा रहा कि, खेत में काम करने के दौरान टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत किसान और दो भैंस की मौत हुई है। मृतक किसान का नाम ओमप्रकाश सिन्हा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

See also  सीजी: केंद्र के समान 34% मंहगाई भत्ता व अन्य मांग को लेकर 29 जून को सामूहिक अवकाश पर रहेगा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, सर्व शिक्षक संघ ने दिया समर्थन