टीआरपी डेस्क। सामाजिक वैवाहिक वाट्सएप ग्रुप में युवती को शादी के लिए बायोडाटा डालना भारी पड़ गया। एक ठग ने शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया, इसके बाद अलग-अलग किश्त में रकम ऐठ लिया।

बता दें आरोपित ने खुद को मेकाहारा में संविदा कर्मी होना बताकर एक लाख 56 हजार रुपये ठग लिए। जिसके बाद युवती ने मनीष पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

राजेंद्र नगर थाने में पुलिस कालोनी अमलीडीह रायपुर निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया कि 16 नवंबर 2022 को शादी के लिए बायोडाटा सामाजिक ग्रुप में डाला गया था। उसी दिन शाम को 6.30 बजे मनीष पटेल का वाट्सअप में मैसेज आया, जिसमें उसने बताया कि मेकाहारा में लैब टेक्नीशियन पद पर जॉब करता है। रायगढ़ का निवासी है। हाल पता शंकर नगर रायपुर में बताया।

उसके बाद उसने कहा कि बायोडाटा देखकर पसंद किया हूं। बोला कि अपनी मां को भी बता दिया हूं। युवती ठग से लगातार बातें करने लगी। इस बीच आरोपी मनीष पटेल ने युवती से कहा कि वह अभी संविदा में है जॉब रेग्युलर करवाना चाहते है। इसके लिए टोटल पांच लाख रुपए लगेंगे। बातों-बातों में एक दिन उसने युवती से पैसा मांगा और कहा कि जब जॉब रेग्युलर हो जाएगी फिर जल्दी शादी करेंगे बोला।

See also  CGPSC ने संविधान दिवस पर जारी की वैकेंसी, 24 बैच के लिए 246 पदों पर होगी भर्ती

युवती ने जब पैसे देने से मना किया तो उसने नया बहाना किया और दोस्त की मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर 30 हजार ले लिए। इसके बाद 20 हजार, 30 हजार, पांच हजार रुपये, 40 हजार रुपये और 44 हजार के अलावा अलग-अलग किश्त में एक लाख 56 हजार रुपये ले लिए। पैसे मिलने के बाद युवक ने फोन बंद कर दिया।

फोन चालू होते ही युवती ने पैसे की मांग की। वह उसे टालमटोल करने लगा। इसके बाद चार दिन पहले मनीष पटेल ने अपनी मंगेतर के मोबाइल नंबर से फोन किया। युवक ने उस नंबर को बहन का नंबर होना बताया। लेकिन मंगेतर ने बताया कि वह उसका नंबर है। दोनों की शादी की बात चल रही है। इसके बाद युवती को अपने ठगे जाने की जानकारी मिली और फिर उसने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करवाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  सीएम बघेल ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ