Heavy rain clouds and monsoon weather in Chhattisgarh
Weather will be pleasant in Chhattisgarh as monsoon activities increase across the state.

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में देशराज से हल्की बारिश हो रही है जो सुबह तक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

See also  CG Politics: दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन, सीएम भूपेश बघेल दुर्ग से भरेंगे नामांकन