मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान और एक्टर शाहरूख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का नया टीजर रिलीज हो गया है। जवान का ये नया टीजर जबरदस्त एक्शन से लबरेज है। टीजर में शाह रुख खान के साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण की भी झलक देखने को मिल रही है।
शाहरूख खान इन दिनों दक्षिण भारतीय निर्देशक एटली की आने वाली फिल्म जवान में काम कर रहे हैं। फिल्म जवान का नया टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण की झलक देखने को मिल रही है। शाहरुख खान ने जवान का नया टीजर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, बस 30 दिन रह गए हैं…ये भी गुजर जाएगा…टिक…टिक…। फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

See also  Mai Web Series Trailer : साक्षी तंवर की दमदार एक्टिंग के साथ सामने आया मर्डर मिस्ट्री सिरीज Mai का ट्रेलर, 15 अप्रैल को Netflix पर होगी रिलीज