Pakistan Caretaker PM: पाकिस्तान में अनवर-उल-हक कक्कर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज के बीच बलूचिस्तान से अनवर-उल-हक कक्कर के नाम पर सहमति बनी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज (शनिवार) ही उनके शपथ लेने की संभावना है।

बता दें कि 9 अगस्त को संसद के भंग होने के साथ ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था। ऐसे में आज कार्यवाहक प्रधानमंत्री के चुने जाने की आखिरी तारीख थी। इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर जल्द से जल्द नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त करने को कहा था, जिस पर शहबाज शरीफ ने थोड़ी नाराजगी भी दिखाई थी।

कई दौर की बैठक के बाद बनी सहमति
पाक में नेशनल असेंबली के 9 अगस्त को भंग होने के बाद पीएम शहबाज शरीफ और राजा रियाज के बीच कार्यवाहक प्रधानमंत्री तय करने को लेकर बैठकों का कई दौर चला। शरीफ ने कल राजधानी इस्लामाबाद में कहा था कि वह और राजा रियाज 12 अगस्त (शनिवार) तक इस पद के लिए आपस में रजामंदी कर लेंगे। साथ ही शरीफ ने यह भी कहा था, “कार्यवाहक पीएम चुनने को लेकर अंतिम फैसला लेने से पहले गठबंधन साझेदारों को भी विश्वास में लिया जाएगा। मेरी शुक्रवार को रियाज से मुलाकात होनी थी, लेकिन किन्हीं वजहों से यह मुलाकात नहीं हो सकी थी।”

See also  बड़ी खबर : 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण, पुणे की अदालत ने लिया फैसला

भंग होने के 3 दिन में तय करना था केयरटेकर PM
राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने शहबाज शरीफ और राजा रियाज को लिखी चिट्ठी में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री शरीफ की सलाह पर नेशनल असेंबली को बुधवार को भंग कर दिया था। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुच्छेद-224 ए के तहत नेशनल असेंबली भंग किए जाने के तीन दिनों के अंदर शरीफ और रियाज को मिलकर कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद पर किसी नेता का नाम तय करना होगा।

संविधान के अनुसार, प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता को 3 दिन के अंदर कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के नाम पर सहमति बनानी होती है। यदि दोनों नेताओं में किसी नाम पर सहमति नहीं बनती है, तो मामला संसदीय समिति को भेजा जाएगा। यदि संसदीय समिति भी फैसला नहीं ले पाती है पाकिस्तान निर्वाचन आयोग को यह अधिकार होगा कि वह कार्यवाहक पीएम का नाम तय करे हालांकि आयोग के पास साझा की गई सूची में से ही कार्यवाहक पीएम का नाम चुनना होगा और इसके लिए उसके पास दो दिन का समय होगा।

See also  टॉप 5 आकांक्षी जिलों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों ने मारी बाज़ी, शिक्षा सूचकांक में कोंडागांव चौथे नंबर पर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा