बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले ने नया कीर्तिमान रचा है। बलरामपुर जिले का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। दरअसल, मंगलवार को 15 अगस्त के अवसर पर पुलिस की पहल से जिले भर में 325 गांव में 650 टीमों की ओर से वॉलीबॉल का मैच खेला गया। इसके लिए पुलिस विभाग ने सभी टीमों को खेल किट का भी वितरण किया था। इस दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी जिले में मौजूद थी, जिनकी ओर से पुलिस के इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। साथ ही गोल्डन बुक की टीम ने जिले के एसपी को बधाई दी। इस दौरान जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत की सीईओ भी मौजूद रही।

बलरामपुर जिले के एसपी ने खेल के साथ-साथ सामुदायिक पुलिस को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल की है। इसके तहत जिले में 325 ग्राम पंचायतों में ग्राम खेल समिति का गठन कर वॉलीबॉल मैच का आयोजन करवाया गया। इसमें 650 टीमों ने भाग लिया था और इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बेहतर हो सके और पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हो सके। साथ ही ग्रामीण अपनी बातों को प्रशासन तक आसानी से पहुंचा सके ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण भी हो सके। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभा इस आयोजन से बाहर आ सके। इसके बाद अच्छे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक खेलने का मौका भी पुलिस प्रशासन उपलब्ध कराएगा।

See also  4.82 करोड़ की नहर लाइनिंग पहली बारिश में टूटी, गुणवत्ता पर सवाल, विभाग बोला- काम अभी बाकी

वहीं जिले में पुलिस की ओर से बालीवाल के इस बृहद आयोजन का आंकलन करने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी आई हुई थी, जिसने बताया है कि ये अपने आप में एक अनोखा आयोजन था जिसका आंकलन हमारी टीम की ओर से की गई है। इसके बाद जिले में एक साथ 325 गांव में 650 टीमों की ओर से बालीवाल मैच का आयोजन एक ही दिन में सम्पन्न कराया गया है। इसके बाद पुलिस के इस आयोजन को स्वतंत्रता दिवस के दिन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके तहत जिले के एसपी को उसका प्रमाणपत्र भी दे दिए गया है।