रायपुर। Railway News: छत्तीसगढ़ में कई पैसेंजर ट्रेनों को 7 दिनों के लिए रद्द किया गया है। इनमें रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू, रायपुर-दुर्ग मेमू, गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर, बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस रूट में मेंटेनेंस और लाइन जोड़ने के काम जारी हैं। इस वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। बता दें कि ये ट्रेनें 16 अगस्त से 23 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में रद्द की गई हैं।

इन ट्रेनों में नौकरी, पेशा अधिकतर मध्यम वर्गीय ट्रैवल करते हैं। लेकिन ट्रेनें रद्द होने से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।

रद्द होने वाली ट्रेनें

  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 23 अगस्त तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक बिलासपुर और शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 17 से 23 अगस्त तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 16 से 22 अगस्त तक रायपुर और दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
See also  बस्तरवासियों को मिली 'जनजातीय गौरव वाटिका' की अनमोल सौगात

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की इन ट्रेनों पर भी असर

  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया और कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 16 से 22 अगस्त तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 17 से 23 अगस्त तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा