नई दिल्ली। CG News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की आलोचना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस ने पलटवार किया। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में पिछली शीला दीक्षित सरकार के प्रदर्शन की तुलना मौजूदा सरकार से करने की चुनौती दी।

CG News: बता दें कि कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहद खराब बताते हुए अलोचना की थी। हालांकि, कांग्रेस और आप, दोनों ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।

CG News: केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को रायपुर में आप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। इस दौरान केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए विधानसभा चुनाव में 10 गारंटी कार्ड जारी किया था।

CG News: केजरीवाल के कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा,रायपुरक्यों जाना? हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली रमन सिंह की सरकार से कर लीजिए।

See also  छत्तीसगढ़ सब-इंस्पेक्टर भर्ती: 655 पदों के लिए फॉर्म भरवा भूला प्रशासन, अब अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतरकर मांगी भीख

CG News: खेड़ा ने कहा,अपनी पसंद से कोई भी क्षेत्र चुन लीजिए और दिल्ली में पिछली कांग्रेस की सरकार से अपनी सरकार की तुलना कर लीजिए। उन्होंने कहा कि रायपुर के लिए उड़ान भरने से पहले केजरीवाल को दिल्ली की जमीनी स्थिति के बारे में बात करनी चाहिए जहां पूरा शहर रसातल में जा रहा है।