बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मृतक का नाम रामा पूनेम चिन्नागेलुर का निवासी बताया जा रहा है। घटना बीजापुर के तर्रेम थानाक्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्‍सली 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। रविवार रात हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। नक्‍सलियों के खौफ से मृतक के स्‍वजन पुलिस के पास मामला पंजीबद्ध कराने नहीं पहुंचे हैं। हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

50 ग्रामीणों का अपहरण
इधर, बीजापुर से 50 ग्रामीणों के अपहरण की खबर आ रही है। ये सभी ग्रामीण पूजा-अर्चना करने गए थे। नक्‍सलियों ने वहां फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया, जबकि शेष ग्रामीणों को छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नक्सलियों के अपहरण करने की पुष्टि नहीं की है।

See also  शादी में शामिल होने आए कांग्रेस कार्यकर्ता की नक्सलियों ने की हत्या, समारोह में मचा भगदड़

पूजा-अर्चना करने गए थे ग्रामीण
दरअसल, यह मामला बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी का है। बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी में गांव के लोग पूजा करने गए हुए थे। वहां सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने 50 से अधिक ग्रामीणों को अपने साथ लेकर चले गए। इनमें से पूर्व सरपंच महेश गोटा को छोड़कर बाकी अन्य ग्रामीण लौट आए हैं। नक्सलियों के अपहरण करने की अब तक पुलिस ने पुष्टी नहीं की है। पुलिस के एक आधिकारी ने बताया कि ग्रामीण रात होने से रास्ता भटक गए थे। गांव के अन्य लोग खोजबीन में गए हुए हैं।