DIGVIJAY

भोपाल। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Landing News) के लिए एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बधाई दी है। इसके साथ ही कथित रूप से एक अखबार की रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि इसरो के वैज्ञानिकों को 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा है कि इसरो के वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। मैं कामना करता हूं कि वह सफल हो। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने यह बातें सीएम शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी में कही है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब खबरें आ रही हैं कि जिन वैज्ञानिकों ये सब काम किया है, उन्हें 17 महीने से सैलरी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री को वैज्ञानिकों की सैलरी पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत वासियों को इसका गर्व है, हम इस पर सफल होंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चंद्रयान नेहरू जी, इंदिरा जी के समय की योजना है।

बीजेपी ने लिया आड़े हाथ

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज मैं बहुत मन की पीड़ा के साथ कहना चाहता हूं, यह दुर्भाग्य ही नहीं है, देश के खिलाफ साजिश है। क्या हिम्मत है, आपकी जब हमारे वैज्ञानिक इतनी अथक मेहनत करके चंद्रयान के अंदर ऐसे प्रयोग किया। दुनिया के इतिहास में पहली बार वैज्ञानिकों ने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है।

See also  खड़गे और सोनिया गांधी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का मिला न्योता

वीडी शर्मा ने कहा कि हम सबको उनके लिए दुआएं करनी चाहिए। हम सबको उन्हें कहना चाहिए कि मिशन सफल हो। इसके लिए पूरे देश के 140 करोड़ लोग लगे हैं। यह महाराज कह रहे हैं कि उनका वेतन नहीं मिल रहा। शर्म आनी चाहिए। आपको आज तो हमारे लिए खुशी का दिन है…. दुनिया के लिए खुशी का दिन है।