रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज यानी बुधवार को जन्मदिन है। सीएम ने अपने बर्थडे पर राजधानी रायपुर के मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। यह स्पेशल केक बोंजेलो की ओर से तैयार किया गया है।

डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है। साथ ही केक पर LOVE U KAKA भी लिखा है।

See also  Jagdeep Chhokar Death : प्रो. जगदीप एस. छोकर का निधन, चुनाव सुधारों में निभाई थी अहम भूमिका