रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार से अब ईडी पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए विनोद वर्मा ने X प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि

ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ़्तर छोड़ आया हूं। कल मेरी पत्नी जया को बुलाया गया है। केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे जो कर लें वे भूपेश बघेल जी और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड़ सकतीं।

आपको बता दें कि ईडी ने मुख्‍यमंत्री के सलाहकार वर्मा और सीएम के दो ओएसडी के यहां 23 अगस्‍त को छापा मारा था। इसके बाद 28 अगस्‍त को उन्‍हें पूछाताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया गया था अब ईडी ने बेटों को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।

See also  CM Vishnudev Sai Japan tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे छत्तीसगढ़ पैवेलियन, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में दिखी प्रदेश की संस्कृति और समृद्धि की झलक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम