विजयवाड़ा। Chandrababu Naidu appears in ACB court: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद रविवार सुबह यहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया। तेदेपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता अदालत परिसर में मौजूद हैं। तेदेपा ने नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को पूरे आंध्र प्रदेश में सामूहिक भूख हड़ताल करने का फैसला किया है।

Chandrababu Naidu appears in ACB court: बता दें कि नायडू को शनिवार देर रात तीन बजकर 40 मिनट पर चिकित्सकीय जांच के लिए विजयवाड़ा के सरकारी जनरल अस्पताल ले जाया गया था। इससे पहले, उनसे यहां कुंचनपल्ली स्थित सीआईडी के विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय में लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई। अस्पताल में करीब 50 मिनट तक हुई चिकित्सकीय जांच के बाद नायडू को वापस एसआईटी कार्यालय ले जाया गया।

See also  कोरोना राहत पैकेज के तहत मिलेंगे 8 गैस सिलेंडर मुफ्त, जानें आप आएंगे इस दायरे में

Chandrababu Naidu appears in ACB court: बता दें कि अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था। नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे।

Chandrababu Naidu appears in ACB court: आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को मुख्य षड्यंत्रकारी बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।