रायपुर। कोई भी परेशानी आये, सरकार 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी यह घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने सिहावा कर्णेश्वर रामायण महोत्सव के अवसर पर की। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति में किसानों से 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी।

हम किसानों के साथ खड़े हैं। चाहे किसानों की बात हो, श्रमिकों की बात हो, हम सभी के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णेश्वर महादेव और कुलेश्वर महादेव की पुण्य भूमि से माघी पुन्नी मेले की शुरूआत होती है। भगवान श्रीराम के चरण जहाँ जहाँ पड़े हैं उन्हें विकसित करने की जिम्मेदारी हमने ली है।

हमने इसकी शुरूआत माता कौशल्या की पुण्यभूमि से की है। रामवनपथ गमन पर्यटन परिपथ अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण हम कर रहे हैं। रामराज्य में सबको सम्मान और अवसर मिलता था। भगवान श्रीराम की प्रेरणा से हम भी सबके सम्मान और सबको अवसर दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम के पुण्यस्थलों को विकसित करने के साथ ही हम कृष्ण कुंज भी तैयार कर रहे हैं।

See also  शिक्षकों के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली शिक्षिका पर हुई कार्यवाही, शिक्षकों को अपशब्द बोलना, रिकॉर्डिंग करवाना, अटेंडेंस रजिस्टर में कांट छांट करने का आरोप हुआ साबित…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर