कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोरर में हल्बा चौकी में ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान ने आज सुबह सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने दी जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिले के रुद्री थाना का जवान चंद्रशेखर यादव 15वी वाहिनी बीजापुर बी कम्पनी में पदस्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। जवान के खुद को गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।

See also  CG News : 1 IAS सहित 3 को मिला अतिरिक्त कार्यभार, देखें जारी आदेश