मुंगेली। शिक्षकों एरियर्स राशि का भुगतान नहीं करने वाली मुंगेली की DEO सविता राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। DEO इसी महीने 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रही थीं।

दरअसल शिक्षक पंचायत के एरियर्स भुगतान हेतु जिला पंचायत ने उन्हें 13 जनवरी 2023 को एक करोड़ 52 लाख 98 हजार 214 रुपए जारी किए थे। जिला पंचायत ने राशि पुनरआबंटित करने के पश्चात 2 फरवरी 2023, 24 फरवरी 2023,1 मार्च 2023, 13 मार्च 2023 को एरियर्स राशि का भुगतान करते हुए प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाने हेतु पत्राचार किया। चार बार पत्र जारी करने के बाद 17 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी BEO को राशि आवंटित की गई। देर से राशि आवंटित करने के चलते शिक्षकों में एरियर्स राशि का भुगतान नहीं हो सका।

देरी के लिए BEO को बताया जिम्मेदार

सविता राजपूत को 16 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। पर उन्होंने नोटिस के जवाब में सारा ठीकरा ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों पर फोड़ दिया। उनके जवाब को समाधानकारक न मान कर कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त शिक्षा संचालक, बिलासपुर कार्यालय नियत किया गया है।

See also  Bhanupratappur Assembly By-Election 2022 - उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक कुल 64.86 प्रतिशत