हांगझोउ। Asian Games: भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सोमवार को यहां एशियाई खेलों में निशानेबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया ने कुल 1890.1 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि 1888.2 अंक के साथ कांस्य पदक चीन की झोली में गया।

Asian Games: विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन दौर में 1893.7 के कुल स्कोर के साथ 1893.3 अंक के पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया। पिछला विश्व रिकॉर्ड एक महीने से भी कम समय पहले चीन की टीम ने अजरबेजान के बाकू में विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था। रुद्रांक्ष ने 632.5, तोमर ने 631.6 और पंवार ने 629.6 अंक बनाए।

See also  छत्तीसगढ़ में साल 2023 की सरकारी छुट्टियां घोषित, देखें पूरी लिस्ट....