गौरेला। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला के रिहायशी इलाके में स्थित एक बंद पड़े सिनेमा हॉल में शनिवार को आग लग गई। इससे थियेटर में रखे लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया। आज सुबह जब लोगों ने थिएटर में आग लगे देखी तो इसकी सचूना मलिक को दी। इसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि, शॉर्ट सर्किट के कारण थिएटर में आग लगी।

मिली जानकारी के अनुसार, गौरेला पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर रहवासी इलाके में स्थित सिनेमा हॉल अन्नपूर्णा थिएटर में आज सुबह आसपास के लोगों को धुएं की लपटे दिखाई दी तो लोगों ने इसकी सूचना सिनेमा हॉल संचालक को दी। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई।

बताया जा रहा है कि सालों से यह सिनेमा हॉल बंद था, जिसे मिनी बाजार और गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था। इसी गोदाम में प्लास्टिक सामानों की सेल लगाई जाती थी। आग लगने के कारण को लेकर फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना से गोदाम में रखें लाखों का प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया।

See also  एसईसीएल के नए निदेशक कार्मिक देबाशीष आचार्या ने किया पदभार ग्रहण