नेशनल डेस्क। World Cup 2023 की शुरुआत हो चुकी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा। साथ ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियो के लिए भी निराशा भरी खबर सामने आई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि इन-फॉर्म शुभमन गिल को डेंगू से पीड़ित हो गए है जिससे उनकी हालत थोड़ी खराब बताई जा रही है और टीम के धुआंधार बल्लेबाज शुभमन का रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है। गिल के बाहर होने की स्थिति में इशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक बीमारी की प्रकृति की पुष्टि नहीं की है।

मेडिकल टीम से और अपडेट का इंतजार : BCCI

बीसीसीआई के मेडिकल अपडेट में कहा गया है, “उनकी तबीयत खराब है, मेडिकल टीम उन पर करीब से नजर रख रही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। हमें मेडिकल टीम से और अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।”

See also  कोरोना महामारी के बीच डराने लगा डेंगू... अब तक 3 की मौत, प्रदेश में 375 मामले आए सामने

टेस्ट के बाद लिया जाएगा फैसला

हाल के दिनों में वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाज गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और इस मामले पर अंतिम फैसला लेने से पहले शुक्रवार को उनका डेंगू के लिए परीक्षण किया जाएगा। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “चेन्नई में उतरने के बाद से शुभमान को तेज बुखार है। उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। शुक्रवार को उनके टेस्ट होंगे और शुरुआती गेम में उनकी भागीदारी पर फैसला किया जाएगा।”

World Cup 2023 के कई मैचों से चूक सकते हैं शुभमन गिल!

पता चला है कि गिल का डेंगू के लिए फिर से टेस्ट किया जा रहा है और अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो वह कुछ मैचों से चूक सकते हैं। डेंगू से उबरने में एक खिलाड़ी को फिर से मैच-फिट होने में आम तौर पर 7-10 दिन लगते हैं। हालाँकि, यदि प्लेटलेट काउंट में महत्वपूर्ण गिरावट होती है, तो इसमें अधिक समय लग सकता है।

See also  Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक मौसम ने ली करवट, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम