मुंबई। RBI Repo Rate: RBI ने लगातार चौथी बार ब्याज दरों को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज शुक्रवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के फैसलों की जानकारी दी। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग 4 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

RBI Repo Rate: बता दें कि RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। वहीं पिछले वित्त वर्ष में रेपो रेट 6 बार में 2.50 प्रतिशत बढ़ाई गई थी।

See also  भारत को कोरोना के साथ जीना सीखना होगा, यहां लंबे समय तक रहेगा वायरस: WHO