BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में बड़ा परिवर्तन लाने की राह पर चल रही भाजपा प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी कर रही है। चुनाव को लेकर घमासान मचने से पहले टिकट को लेकर भाजपा में जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी की एक वायरल सूची पर बवाल मचा हुआ है। ये सूची जब से वायरल हुई है और इसमें जिनके नाम नहीं हैं, उनमें से कई नेताओं के समर्थक अपना विरोध जता रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता इस घमासान पर तंज कस रहे हैं, तो बीजेपी पलटवार कर रही है।

छत्तीसगढ़ की कई सीटों में बीजेपी नेताओं के समर्थकों की ये नाराजगी है, उस वायरल लिस्ट को लेकर, जिसे बीजेपी की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी ही नहीं किया गया है। लेकिन जिनका नाम वायरल लिस्ट में नहीं है, उनके समर्थक मोर्चा खोल चुके हैं। लिस्ट में शामिल कई नामों का विरोध जारी है। कांग्रेस नेता इसको लेकर बीजेपी पर तंज कस रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की वायरल लिस्ट भले आधिकारिक ना हो, लेकिन कई सीटों पर विरोध ओरिजनल है। ऐसे में देखना होगा कि दूसरी लिस्ट के आते ही विरोध के ऐसे स्वरों को पार्टी किस तरह कंट्रोल करती है।

See also  RSS में सारे नेता नागपुर में रहते हैं... यहां के लोग केवल अफवाह फैलाने की मशीन के तौर पर काम करते हैं- सीएम भूपेश बघेल