रायपुर। :चुनाव आयोग ने सोमवार को छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में सात नवंबर और दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा तीन दिसंबर को होगी।

पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें बस्तर की 12 और राजनांदगांव की आठ विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें से 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटें हैं। वहीं दूसरे चऱण में बाकी 70 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटें आरक्षित हैं। इनमें बस्तर संभाग की जगदलपुर सीट के अलावा सभी सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं डोंगरगढ़ सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

पहले चरण में 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटों पर होगा चुनाव, इस तारीख से शुरु होगा नामांकनCG Election 2023: पहले चरण में 13 आरक्षित व सात अनारक्षित सीटों पर होगा चुनाव।

See also  Mission 2023: पहले चरण के नक्सल प्रभावित 600 से अधिक मतदान केंद्रों में सुरक्षाबलों की तैनाती, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संभाला मोर्चा

कैसा रहा था पिछला चुनाव
बता दे कि पिछला विधानसभा चुनाव भी यहां दो चरणों में करवाया गया था। पहले चरण में 18 सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव हुए थे। जबकि 20 नवंबर को 72 सीटों पर चुनाव करवाए गए थे। इस चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला था और पार्टी ने 68 सीटों पर जीत हासिल की थी और 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी थी।

फेज-1 (सात नवंबर) 20 सीटों पर वोटिंग-राजनांदगांव,डोंगरगढ़ (SC),डोंगरगांव,खुज्जी,पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,मोहला-मानपुर (ST),कांकेर (ST),
अंतागढ़ (ST),भानुप्रतापपुर (ST),केशकाल (ST),कोंडागांव (ST),नारायणपुर (ST),बस्तर (ST),जगदलपुर,चित्रकोट (ST),दंतेवाड़ा (ST),बीजापुर (ST)
कोंटा (ST)।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर