रायपुर । शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने इसकी सुनवाई करते हुए देर शाम को अनवर ढेबर,पप्पू ढिल्लन और नितेश पुरोहित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश सुनाया।

करोड़ों के शराब घोटाले मामले के आरोपित अनवर ढेबर,पप्पू ढिल्लन और नितेश पुरोहित के खिलाफ विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।कोर्ट के इस फैसले से अब तीनों आरोपितों की फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

दरअसल पिछले दिनों अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, पप्पू ढिल्लन और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी की अंतरिम और नियमित जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। इसके बाद कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

इस वारंट को लेकर आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने कोर्ट में आवेदन पेशकर कहा था कि स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से वे उपस्थित नहीं हो सकते।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बस्तर में NMDC के स्टील प्लांट से निकल रहा काला पानी बर्बाद कर रहा किसानों की फसल, 200 एकड़ भूभाग में धान का उत्पादन हुआ प्रभावित