टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…


मेष-आज नौकरी में किसी वजह से परेशानी आ सकती है, हो सकता है आपका मन भी परेशान हो जाए, इसलिए ऐसे में आप धैर्य रखें, आपको बड़े सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा और आप आगे प्रमोशन के मौके भी मिलेंगे, ऐसे समय में आपके पिता आपके साथ हैं। 

वृष-अगर किसी बात को सोचकर दिमाग में गलत धारणा बनाकर बैठे हैं, तो यह गलत है। मन में नकारात्मक विचार बिल्कुल भी न लाएं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे, बिजनेस में भी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।

कर्क-मन थोड़ा परेशान रहेगा, कभी आशा-निराशा आपको सताने लगेगी, लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपको प्रशासन की तरफ से मदद मिल सकती है। स्कूल परीक्षा और सरकारी नौकरी में सफल होने की उम्मीद है।

मिथुन- धन के मामले में आज आप भाग्यशाली हैं। दो दिन से आपके सितार अच्छे चल रहे हैं। आर्थिक रूप से सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहेगा। कुच छोटी-मोटी देनदारियां हैं, जिन्हें आप इस वीक निपटा देंगे

See also  आज का राशिफल 30 सितंबर- इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वाहन चलाते समय सावधानी रखें

सिंह-अगर कोई नई जिम्मेदारी या कोई प्रोजेक्ट मिला है तो अच्छा है, आपको मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करना है, तभी आपको इसका लाभ होगा। इसका सीधा असर आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ सकता है। वर्तमान समय में आपकी खुद की कोशिश आपके लिए नई तरक्की के रास्ते लेकर आ सकती है। 

कन्या-अगर कोई काम नहीं बना है, तो आपा खोने की जरूरत नहीं है, आपका काम बन जाएगा, लेकिन इसके लिए बिल्कुलपरेशान न हों। बिजनेस अच्छा चल रहा है, छोटे-मोटे लाभ हो सकते हैं,, लेकिन बड़ा लाभ होने का समय नहीं है।

तुला-हर काम को करने के लिए आज आपमें आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। अगर परेशान हैं तो कोई दोस्त आफकी मदद करने आएगा, जो आपको आर्थिक सहायता भी देगा। 

धनु- घर में मंगल कार्य होंगे, आपकी भागदौड़ बढ़ सकती है, कहीं डॉक्टरों के पास भी जाना पड़ सकता है। कुल मिलाकर दिन भागदौड़ वाला है। 

See also  आज का राशिफल 15 अगस्तः रक्षाबंधन का दिन आपका कैसा गुजरेगा

मकर-आपको खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। इस बारें में सोचें और ऑफिस में पर्सनल लाइफ में थोड़ा चेंज लाएं। आय में वृद्धि की संभावना है। 

कुंभ-मन किसी बात से परेशान हो सकता है, लेकिन आपको किसी भी तरह बच्चों की हेल्थ का अच्छे से ध्यान रखना है।मौसमी बदलाव आपके परिवार को बीमार कर सकते हैं।  

मीन –मन अशांत रहेगा। बेकार गुस्से और किसी से बहस करने से बचें, इसमें आपका ही नुकसान है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।