रायपुर। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम बिलाड़ी में बेटे ने मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर को रात साढ़े 9 बजे की घटना है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां का आये दिन पत्नी से विवाद होते रहता था। घटना वाले दिन भी मृतिका का बहु के साथ विवाद हो रहा था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि अमित यादव ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  CG BIG BREAKING : किसानों की 8 में से 6 मांगों पर बनी सहमति, सरकार ने किया आंदोलन समाप्त करने का आग्रह