मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा नेता का नाम बिरझू तारम बताया जा रहा है. यह घटना औंधी इलाके के सरखेड़ा गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

बताया जा रहा कि भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई है. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई है. बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  प्रथम चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने प्रत्याशियों को बनाया जिला समन्वयक, प्रचार प्रसार के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति