बदल सकती है मतदान की तारीख ! : त्योहार के कारण डेट बदलने की मांग

रायपुर. संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा ने कहा, मतदान की तारीख में बदलाव को लेकर जो ज्ञापन दिया गया था उसे भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। दूसरे चरण के मतदान दिवस में बदलाव की मांग सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दल के नेताओं ने की थी।

छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। यहां दूसरे चरण की मतदान तारीख के बदलाव को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार है। 17 नवंबर को छठ पर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में मतदान की तारीख बदलने की मांग उठ रही है।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को एक चिट्‌ठी भेजी है। वोटिंग की तारीख बदलने को लेकर फैसला जल्द हो सकता है।

मतदान तिथि में बदलाव होगा या नहीं, यह यहां से तय नहीं होगा. हमें भी आदेश का इंतजार है। ये भी नहीं कहा जा सकता कि तारीख बदला जा रहा है या नहीं। इस पर भारत निर्वाचन आयोग फैसला लेगा। भारत निर्वाचन आयोग से आदेश आएगा तो बता दिया जाएगा।

See also  कोल स्कैम में जेल में बंद निखिल चंद्राकर पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर