भाषणों से फिर गर्माएगी प्रदेश की सियासत

रायपुर। प्रदेश में चुनावी माहौल को गरमाने के लिए असम के CM हिमंता सरमा 26 को बिलासपुर में आ रहे । पिछले दिनों कवर्धा और लोरमी में जनसभाएं लेकर प्रदेश के सियासत में उबाल लाने वाले भाजपा के फायरब्रांड नेता और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा अब न्यायधानी यानी बिलासपुर पहुँच रहे है।

सरमा यहाँ नामांकन रैली में तो शामिल होंगे ही साथ ही जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के स्टार प्रचारक हिमंता बिस्वा महासमुंद और खैरागढ़ में जनसभा में शिरकत करेंगे।

असम के सीएम सरमा 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुँचेंगे। वे विशेष हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएँगे। सीएम सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.30 बजे महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वे भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे।

See also  प्रदेश कांग्रेस ने पत्रकारों को फर्जी मामले में फंसाने की जांच के लिए समिति का किया गठन

पहुंचेंगे खैरागढ़
यहाँ से प्रस्थान करके वे अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुँचेंगे, जहाँ वे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर हिमंता सरमा राजधानी पहुँचेंगे। शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर