CG Election 2023

बालोद। CG Election 2023: बालोद जिला के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौंडीलोहारा के लिए 2 एवं क्षेत्र क्रमांक 61 गुंडरदेही के लिए 1 अभ्यर्थी ने अपना नाम निरीक्षण करवाया। डौंडीलोहारा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया और भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने नामांकन जमा किया तो वहीं गुंडरदेही से दौलत राम कोसरे ने नामांकन जमा किया। वहीं डौंडीलोहारा से उक्त दोनों प्रत्याशी ने सही समय में अपना नामांकन जमा किया है। लेकिन गुरुवार 25 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा निर्धारित नामांकन रैली में प्रत्याशी अनिला भेड़ियां शामिल भी रहेंगे, साथ ही संजारी बालोद विस प्रत्याशी संगीता सिन्हा और गुंडरदेही विस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नामांकन रैली में स्टार प्रचारक भूपेश बघेल भी शिरकत करेंगे। वहीं 26 अक्टूबर को भाजपा के तीनों प्रत्याशी डौंडीलोहारा से देवलाल ठाकुर, संजारी बालोद से राकेश यादव एवं गुंडरदेही से वीरेंद्र साहू भी शक्ति प्रदर्शन कर रैली के जरिये नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा के नामांकन रैली में केंद्रीय स्टार प्रचारक के आने की संभावना जताई जा रही है।

See also  Chhattisgarh Corona Update: रायपुर में 812 नए मरीज,प्रदेश में 1949 पाजिटिव की पहचान,13 की मौत

बता दें कि तीनों जिले के विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को कुल 16 अभ्यर्थियो ने नामांकन फार्म लिया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 59 संजारी बालोद के लिए कुल 7 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र लिया है। वहीं ने नाम निर्देशन पत्र लिया है।

सोमवार को गुंडरदेही विधानसभा से जिन अभ्यर्थियो ने नामांकन फार्म लिया हैं, उनमें से कई नाम चौंकाने वाले हैं। भाजपा से जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज, पुष्पेंद्र चन्द्राकर, नीतीश ग्वालेन्द्र, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर साहू ने बगावती तेवर दिखाते हुए नामांकन फार्म लिया है। जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू को गुंडरदेही विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा हैं। प्रत्याशी बदलने और विरोध में उक्त सभी लोगों ने एक साथ बगावती तेवर दिखाया है, क्‍योंकि उक्त सभी लोगों ने भाजपा से गुंडरदेही विधानसभा के लिए दावेदारी प्रस्तुत की थी। लेकिन आलाकमान ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू पर अपना दांव खेला हैं। अगर बागी तेवर दिखाने वाले लोगों से भाजपा मान मनौव्वल करने में सफल हो जाती है, तो ठीक, नही तो भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ सकती हैं।

See also  मरवाही उपचुनाव : जब भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार के दौरान मंच पर बैठे दिखे जनता कांग्रेस के नेता आरके राय, JCCJ प्रवक्ता ने ये कहा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर