रायपुर। आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस ब्रीफ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा का दौर खत्म हो गया।ये हम नही कांग्रेस नेताओं के बयान बता रहे है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कह दिया कि कांग्रेस का फिलहाल कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है । इसी दौरान प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने लापता राज्यसभा सांसदों का पोस्टर जारी करते हुए पूछा ये सांसद कहा लापता है।

संजय श्रीवास्तव ने कहा भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगो का हक मारा है छत्तीसगढ़ के बाहर के लोगो को राज्यसभा भेजना पूरे छत्तीसगढ़ का अपमान है और जनता अपना हक मारने वालो को सबक सिखाने जा रही है।राहुल गांधी बताए उनके ये छत्तीसगढ़ के सांसद कहा लापता है।

सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडा जा रहा है अगर सत्ता आई तो दिल्ली में मुख्यमंत्री तय होगा यानी अब कांग्रेस ने बिलकुल साफ कर दिया कि उन्हे भूपेश बघेल पर भरोसा नही है। उससे पहले भी मुख्यमंत्री के कई बार विरोध के बाद भी टी एस सिंहदेव को दिल्ली से आदेश कर उपमुख्यमंत्री बनाया था।

See also  परिवहन विभाग ने 106 स्कूल बसों को ब्लैक लिस्ट करने का भेजा नोटिस

संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ कोटे से  राज्यसभा भेजे गए  सांसदों  के बारे में कहा की वो कहा लापता है।राहुल गांधी उन्हे छत्तीसगढ़ टूर पर ही ले आते कम से कम जनता अपने राज्यसभा सांसदों के चेहरे तो देख लेती ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू