रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत इन दिनों गरमाई हुई है। कौन से नेता कब और कैसी चाल चल दे यह कह पाना मुश्किल है। इस वक्त सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र खबर मिल रही है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अमित जोगी पाटन विधानसभा से आज नामांकन भर सकते हैं।

इस खबर के साथ सियासी गलियारों में चर्चा है कि अमित जोगी के चुनाव लड़ने से समीकरण पूरी तरह बिगड़ जाएंगे। पाटन विधानसभा से कांग्रेस ने सीएम भूपेश को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने विजय बघेल को टिकट दिया है।

अब अमित जोगी के पर्चा भरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। मुख्यमंत्री के भतीजे विजय बघेल को बीजेपी ने पाटन विधानसभा में उतारकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। ऐसे में अमित जोगी का पाटन से चुनाव लड़ने का संकेत चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है।

बता दें कि अमित जोगी ने ‘10 कदम गरीबी खत्म’ का नारा देते हुए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। इसमें छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने शपथ पत्र देकर जनता के बीच जाने की बात कही है।

See also  1.90 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे मरवाही के भाग्य का फैसला, बूथ पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की होगी सुविधा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर