दुर्ग : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में ईटीवी भारत आपको हर विधानसभा की स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है. आज हम बात करेंगे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के बारे में. इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू ने पिछले चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद उनका नाम मुख्यमंत्री की रेस में आया.लेकिन आलाकमान के फैसले के बाद उन्हें गृह विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी मिली.

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कितने मतदाता :

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 391 मतदाता हैं. जिसमें 1 लाख 7 हजार 162 पुरुष मतदाता हैं तो वहीं 1 लाख 7 हजार 229 महिला मतदाता हैं. इस विधानसभा में ओबीसी के होने के कारण यहां प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ओबीसी के मतदाता ही करते हैं. इस विधानसभा में साहू और कुर्मी समाज के मतदाता अधिक हैं. इसके अलावा अन्य समाज के लोग भी रहते हैं.

See also  Assembly Election 2023: आम सभा को संबोधित करने बालोद पहुंची प्रियंका गांधी

दुर्ग ग्रामीण में मतदाताओं की स्थितिकैसी है दुर्ग ग्रामीण की स्थिति :

दुर्ग जिले की छह में से पांच विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. दुर्ग ग्रामीण विधानसभा भी उन्हीं सीटों में से एक है. जहां कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू ने जीत दर्ज की थी. मौजूदा सरकार में ताम्रध्वज गृहमंत्री हैं. ताम्रध्वज साहू ने बीजेपी के जागेश्वर साहू को हराकर जीत दर्ज की है.यह विधानसभा वर्ष 2008 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट अस्तित्व में आई. शुरुआत से ही इस सीट पर ओबीसी प्रत्याशी दावेदारी करते हैं. 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के प्रीतपाल बेलचंदन को हराया था. 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की रमशीला साहू ने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकार को हराकर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की. लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदलकर दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू को चुनाव मैदान में उतारा. कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू ने जीत दर्ज की और बीजेपी के जागेश्वर साहू को हरा दिया.

See also  खनिजों से चालू वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक मिला 8672 करोड़ का राजस्व, 13 हजार करोड़ का था लक्ष्य

साल 2018 के चुनाव परिणाम2018 के चुनाव परिणाम :

2018 के चुनाव में दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था . कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू को 73 हजार 208 वोट मिले. बीजेपी के जागेश्वर साहू को 49 हजार 96 वोट मिले. ताम्रध्वज साहू ने 24 हजार 112 वोटों से जीत हासिल की थी. इस चुनाव में मंत्री रमशीला साहू की निष्क्रियता बीजेपी के हार का कारण बनीं थी.लेकिन मौजूदा समय में ताम्रध्वज साहू ने ग्रामीण क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाकर पूरे क्षेत्र का नक्शा ही बदल दिया है.गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के ही प्रयासों से जिले को एक और नया रिसाली नगर निगम को सौगात मिली. जिससे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास तेजी हो सके.

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मुद्देदुर्ग ग्रामीण विधानसभा के मुद्दे :

विकास कार्यों के बाद भी दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में कई समस्याएं और मुद्दे हैं. जिसमें सबसे पहले उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित रखना , प्रदूषण से ग्रामीण परेशान, पानी की समस्या,साफ सफाई का अभाव,अवैध कारोबार का संचालन,रिसाली नगर निगम में शामिल होने वाले गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, शिवनाथ नदी से अवैध रेत का परिवहन जैसे मुद्दे शामिल हैं.

See also  छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान, कल सुबह 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर