रायपुर.। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। रायपुर के दक्षिण विधानसभा से 17 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास के योगदान को देखकर उन्हें समर्थन देने का फैसला लिया है।

महापौर एजाज ढेबर ने कहा, 14 ने नाम वासस लिए. आठ को पहले से मना लिया गया था। इस प्रकार अब 25 प्रत्याशियों का समर्थन महंत जी को मिला है।
राम सुंदर दास ने सभी को कांग्रेस प्रवेश कराया। उन्होंने कहा, समर्थन से अभिभूत हूं. सबका समर्थन मिला है, सबका आभार प्रकट करता हूं।

आज से सभी कांग्रेस के लिए मेरे लिए काम करेंगे। इसका असर कांग्रेस पर पड़ेगा। जीत के विधानसभा जाऊंगा और समस्या का समाधान करूंगा। इसमें जाति भेद की बात नहीं है. मैं सबकी सेवा पहले भी किया हूं, अब भी करूंगा. जब योगी मठ से योगी सीएम बन सकता है तो मैं मठ से विधायक क्यों नहीं बन सकता।

See also  महादेव एप सरगना रवि उप्पल का पेंट हाउस सील

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू