कटघोरा : भाजपा ने कटघोरा विधानसभा से प्रेमचंद पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रेमचंद पटेल किसान के बेटे हैं। कटघोरा विधानसभा सामान्य सीट है। यहां से प्रत्याशी बनाए गए प्रेमचंद पटेल पिछले 20 सालों से जुड़े हुए है। वे मूलरूप से उतरदा के रेलडबरी निवासी हैं। पेशे से किसान प्रेमचंद पटेल पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने फिजिक्स से एमएससी करने के साथ ही पॉलिटिकल साइंस में भी एमए किया है।

प्रेमचंद पटेल 2010 से 2015 तक हरदी बाजार मंडल अध्यक्ष रहे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। वर्तमान में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से जिला पंचायत सदस्य हैं और सभापति पशुधन विभाग की जवाबदारी सम्हाल रहें हैं। उनके पिता धरमू पटेल क्षेत्र के समाजसेवी और पटेल समाज के वरिष्ठ सदस्य है। पटेल समाज का कटघोरा विधानसभा के उतरदा, रेलडबरी,नेवसा, सिल्ली,बोइदा, रेकी, बांधाखार में पटेल समाज का खासा प्रभाव है। यहां कांग्रेस के पुरुषोत्तम कंवर वर्तमान में विधायक हैं।

See also  बेमेतरा कलेक्टर ने तहसीलदार को किया निलंबित, मतदान दल की गोपनीय सूची को कर दिया था वायरल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर