रायपुर। गारंटी शब्द का इस्तेमाल पहले अरविंद केजरीवाल ने किया था, और अब सब उपयोग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचार को गति देने रायपुर पहुंचे सांसद संदीप पाठक ने कांग्रेस की गारंटी को डुप्लीकेट बताया। उन्होंने कहा कि ओरिजिनल तो ओरिजिनल होता है, और डुप्लीकेट तो डुप्लीकेट होता है।

सांसद संदीप पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आम आदमी पार्टी देश में राजनीति करने नहीं उसे बदलने आई है। चाहे कितनी भी गारंटी दो, उतनी करो जितना कर सकते हो. नहीं तो गारंटी से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। केजरीवाल की गारंटी पर सबको भरोसा है।
शब्दों का महत्व होता है, इतने करो, जिसे पूरा कर सको।

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने ईडी रेड पर कहा कि साढ़े 9 साल के मोदी कार्यकाल में उनका डब्बा गुल है. सरकार बनाने की एक ही रणनीति है, या तो खरीद लो या डरा धमका लो. आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को ईडी का नोटिस आया है.

See also  Mahadev Satta: 6 से अधिक शहरों में सराफा कारोबारियों के ठिकानों पर EOW का छापा

आप के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की रणनीति पर संदीप पाठक ने कहा कि पहले तय किया था कि सभी सीटों पर लड़ेंगे।
पर फिर रणनीति के तहत उन सीटों पर फोकस किया जिसे कन्वर्ट कर सकते हैं. हम स्थिति के हिसाब से रणनीति तय करते हैं।

घोषणा पत्र केवल चुनाव के लिहाजे से किया जाता है, फिर उसे कचरे के डब्बे में फेंक दिया जाता है। जनता को बीजेपी को यह पूछना चाहिए कि पुरानी घोषणाओं का क्या हुआ?

संदीप पाठक ने कहा कि पहले दिन से उनका एक ही टारगेट है कि अरविंद केजरीवाल को कैसे खत्म किया जाए। अरविंद केजरीवाल एक आदमी नहीं है, उनकी सोच लाखों-करोड़ों लोगों में फैल चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू