दंतेवाड़ा। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से ही छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का जारी मतदान के बीच दंतेवाड़ा के भांसी बाजार पारा बूथ क्रमांक 113 में पीठासीन अधिकारी पर एक मतदाता ने लिखित में शिकायत करते हुए गंभीर आरोप लगाया है। मतदाता का कहना है कि अधिकारी मतदताओं को अंदर जाने के बाद मतदान कक्ष में कह रहे थे कि, सेकंड में दबाओ, सेकंड में।

बता दें कि, भांसी बाजार पारा बूथ क्रमांक 113 में पीठासीन अधिकारी भाजपा के पक्ष में वोट कराने मतदाताओं पर दबाव बना रहा था। मतदाता चमरू राम भोगामी ने तत्काल इसकी लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है, जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

See also  State Government Salary Package : राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों को एसबीआई देगा बड़ा बीमा क्लेम,सरकार ने SBI से किया MOU