दुर्ग : प्रदेश की अहिवारा सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए सियासी दलों की रस्साकशी चरम पर है. अगले कुछ दिनों में अहिवारा के मतदाता तय करेंगे कि इस सीट से किस दल के प्रत्याशी को विधानसभा भेजा जाना है.

अहिवारा सुरक्षित विधानसभा सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है. साल 2018 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने परचम लहराया था. कांग्रेस की तरफ से चुनाव मैदान में उतरे गुरु रुद्र कुमार ने 31 हजार से अधिक मतों के अंतर से विधानसभा का चुनाव जीत लिया था.

कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव में 88 हजार से अधिक वोट मिले थे. वहीं उनके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के राजमहंत सांवला राम दहरे को 57 हजार वोट मिल सके थे. कांग्रेस ने चुनावी मुकाबले में 31 हजार से अधिक मतों के अंतर से भाजपा को पटखनी दी थी.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  उत्कृष्ठ कार्टूनिंग के लिए टीआरपी के कार्टूनिस्ट सागर कुमार को मिला प्रतिष्ठित 'वाग्धारा सम्मान'