दंतेवाड़ा। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। सुबह 7 बजे से ही छत्तीसगढ़ के 20 विधानसभा सीटों में पहले चरण का मतदान जारी है।

बता दें कि बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में से 9 विधानसभा सीटों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 तक मतदान होगा। इन 9 विधानसभा सीटों में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव शामिल है। वहीं बस्तर जिले के 3 विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से शाम 5 तक मतदान होगा। इन तीन सीट में जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा शामिल है।

बड़ी संख्या में वोट देने पहुंच रहे मतदाता

इस साल के चुनाव में कई ऐसे गांव है, जहां आजादी के बाद पहली बार मतदान किया जा रहा है। वहीं, कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां लोग कही और नहीं बल्कि अपने ही गांव में मतदान दे रहे हैं। इसी बीच एक ऐसा गांव, जहां सन 90 के बाद एक दशक बाद अबूझमाड़ एरिया के चेरपाल, मारझूम कटेकल्याण में मतदान दल पहुंचा है। कड़ी सुरक्षा में हो यहां मतदान हो रहा है। बड़ी संख्या में मतदाता वोट देने पहुंच रहे हैं।

See also  CG Assembly Elections 2023: छत्‍तीसगढ़ की पहले चरण की 20 सीटों पर आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार, 40.78 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला