रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उसी दिन रायपुर के चारों विधानसभाओं में पीएम मोदी का रोड शो होगाछत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान हो गया है। बाकी बचे हुए सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ में आना-जाना लगा हुआ है।

पीएम मोदी इस दिन मुंगेली और महासमुंद में सभा करेंगे। वहीं, उसी दिन रायपुर के चारों विधानसभाओं में भी पीएम मोदी का रोड शो होगा। बता दें कि पहसे चरण के 20 सीटों पर हुए मतदान में कुल 76.26% वोटिंग दर्ज की गई। जिसमें सबसे ज्यादा बस्तर विधानसभा में 84.65% वोटिंग और सबसे कम बीजापुर विधानसभा में 46% वोटिंग हुई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  Teacher Suspended : शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, इस वजह से हुई कार्रवाई…